देहरादून, नवम्बर 29 -- रुड़की। दिल्ली हरिद्वार रोड पर गंगनहर पुल के पास अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन की टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। नायब तहसीलदार युसूफ अली और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर लगी दुकानों और ठेलों के कारण मार्ग संकरा हो गया था। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान जेसीबी की मदद से अवैध ढांचे और उपले आदि को हटाया गया। अधिकारियों का कहना है कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.