धनबाद, दिसम्बर 16 -- धनबाद, गंगेश गुंजन मटकुरिया-आरा मोड़ फ्लाईओवर के रास्ते में बसे गुलजारबाग को उजाड़ने का अल्टीमेटम दे दिया गया। प्रशासन की ओर से मुनादी कराई गई कि अगले सात दिनों में गुलजारबाग को खाली करें। ऐसा नहीं करने पर सरकारी जमीन का अतिक्रमण करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक इसे खाली कराया जाएगा। इस मुनादी के बाद गुलजारबाग में रहने वाले 200 से अधिक परिवारों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। धनबाद अंचल कार्यालय की ओर से 218 लोगों को फ्लाईओवर की जमीन से अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के बावजूद लोग अतिक्रमण को नहीं हटा रहे हैं। अब बुधवार को मुनादी कराते हुए सभी परिवारों को एक हफ्ते के अंदर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। अंचल कार्यालय ने मटकुरिया मौजा नंबर 53 और हाल खाता संख्या 646 से अतिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.