रामपुर, जनवरी 20 -- अतिक्रमण की जद में आने बाले मुख्य सदर बाजार दड़ियाल मार्ग और तहसील के सामने रामपुर मार्ग पर सोमवार को नगर पालिका और तहसील प्रशासन द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पंद्रह हजार रुपये का जुर्माना वसूलकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इतना ही नहीं टीम द्वारा अतिक्रमण कारियों को सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान अतिक्रमण कारियों में खलबली मची रहीं। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर ईओ नगर पालिका वंदना शर्मा, नायब तहसीलदार विश्वास दीक्षित द्वारा पुलिस बल और नगर पालिका की टीम को साथ लेकर सोमवार को अपराह्न के बाद दड़ियाल मुख्य सदर बाजार मार्ग, रामपुर मार्ग पर जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। मॉर्ग पर पालिका और प्रशासन की टीम को देखकर अतिक्रमण कारियों में खलबली मची रहीं है। टीम को देखकर,...