मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 22 -- छपार। गांव महरायपुर में आयोजित प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की भूमि विवाद, पेंशन आदि जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया गया और सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान पात्र महिलाओं को गैस चूल्हों का भी वितरण किया गया। सदर तहसील के गांव महरायपुर में सोमवार को प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सदर तहसीलदार राधेश्याम गौड व नायब तहसीलदार अमित कुमार ने राजस्व, समाज कल्याण, विकास पंचायत अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराया। ग्रामीणों द्वारा वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग व विधवा पेशन, राशन कार्ड, पारिवारिक रजिस्टर, भूमि विवाद, प्रमाण पत्रों से सम्बंधित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.