सीवान, दिसम्बर 23 -- सिसवन। प्रखंड की भीखपुर और बखरी पंचायतों में सोमवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन जमा किए। मुख्य रूप से राशन कार्ड बनवाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों के कार्यों को त्वरित और सही ढंग से पूरा करना है। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...