सीवान, दिसम्बर 21 -- मैरवा। इंगलिश पंचायत में शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। जहां ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई के साथ कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया ।स्थानीय मुखिया ने बताया कि शिविर में 100 से अधिक आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 30 से अधिक मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया। इसके अलावा कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत सात लाभुकों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।शिविर के दौरान राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना,पेंशन,जॉब कार्ड,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी विवाद, कृषि से जुड़े मामले, बिजली बिल से संबंधित समस्याएं समेत अन्य सरकारी योजनाओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समाधान सु...