लोहरदगा, नवम्बर 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला प्रशासन लोहरदगा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं हो रहा है। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहनों का परिचालन किया जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को शहर में दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक का निर्देश जिला प्रशासन दिया गया है। शुक्रवार को नगर क्षेत्र में दोपहर एक बजे के बाद भी भारी वाहन दौड़ते हुए सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बताते चलें कि नगर क्षेत्र में सोमवार और शुक्रवार को वीकली मार्केट डे होता है। इसमे जिले भर से किसान, विक्रेता और खरीददार शहर पहुंचते हैं। बाजार के कारण नगर क्षेत्र की सड़कों में भारी भीड़ रहती है। इससे दुर्घटना कि संभावना बनी रहती है। इसे देखते हुए सोमवार और शुक्रवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.