बरेली, जनवरी 28 -- बरेली। दो दिन के हंगामे के बाद आखिर निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली छोड़ने का फैसला कर लिया है। प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रामजनम यादव ने अभी मीडिया को यह सूचना दी। हालांकि अभी यह जानकारी नहीं है कि अलंकार बरेली से कहाँ जाएंगे। गणतंत्र दिवस पर इस्तीफे के बाद से अलंकार अग्निहोत्री और उनके समर्थक लगातार बरेली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार शाम से ही प्रशासन ने अलंकार के ऊपर कठोरता से अंकुश लगाने का फैसला किया था। इसके चलते देर रात एडीएम कंपाउंड में मीडिया और बाहरी लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई। बुधवार सुबह अलंकार को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार अलंकार के आवास पर उनसे वार्तालाप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनको स्पष्ट रूप से यह संकेत दे दिए गए कि यदि आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.