रांची, अक्टूबर 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची में जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थान पर पटाखा दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने रांची में मोरहाबादी मैदान, जयपाल सिंह स्टेडियम, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, शास्त्री मैदान चुटिया, सेठ सीताराम मैदान डोरंडा और एससी आवासीय विद्यालय बुंडू को क्लस्टर बनाया गया है। इन्हीं क्लस्टर में पटाखों की बिक्री होगी। इसके अलावा अन्य स्थानों पर पटाखा की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इन स्थानों पर विक्रेताओं को प्रशासन की ओर से लाइसेंस दिया गया है। बिना लाइसेंस के पटाखे की बिक्री नहीं की जा सकती। अधिकारियों के अनुसार, इस साल व्यापारियों की तरफ से ज्यादा दिलचस्पी दिखाई गई है। पिछले साल 461 अस्थायी लाइसेंस दिए गए थे, लेकिन इस बार 1,319 आवेदन आए हैं। लेकिन, कुल लाइसेंस की संख्या 700 तक ही सीमित रहेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.