रुडकी, अक्टूबर 8 -- रुड़की ब्लॉक के चार मदरसों में बुधवार को शिक्षा विभाग प्रशासनिक अधिकारियों के छापे में बड़े स्तर पर मीड-डे-मील में गड़बड़ी मिली। इन मदरसों में कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के नाम पर मिड डे मील का पैसा लिया जा रहा था। इसके अलावा मिड डे मील के लाखों रुपये सीधे प्रबंधक के खाते में जमा पाए गए। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक चंद्र शेट के नेतृत्व में दो टीम बनाकर शहर के चार मदरसों का औचक निरीक्षण किया गया। एक टीम तहसीलदार विकास अवस्थी के नेतृत्व में भंगेडी महावतपुर के मदरसा तूल आलीम पब्लिक स्कूल में पहुंची। टीम ने मदरसे के दस्तावेजों की जांच की गई तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जांच में पता चला कि दो साल पहले पढ़ाई छोड़ चुके छात्रों के नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज हैं। इसके अलावा मिड डे मील के तीन लाख रुपये के चेक सीधे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.