मोतिहारी, फरवरी 15 -- केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद नगर निगम क्षेत्र मोतिहारी में इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल जारी है। शहर के प्रमुख बाजारों जैसे -जानपुल, मीनाबाजार, छतौनी, बलुआ चौक, स्टेशन चौक सहित सब्जी मंडी, होटल और ठेला-खोमचा तक हर जगह प्लास्टिक कैरी बैग, ग्लास और अन्य सामान खुलेआम बिकते और उपयोग होते देखे जा सकते हैं। प्रशासन की सख्ती कागजों तक सीमित नजर आ रही है, जबकि धरातल पर इसका असर नगण्य दिख रहा है। दिव्या, एलके तेजस्वी, अमन कुमार राज, गोल्डी पांडेय, शिवानी कुमारी, मुस्कान कुमारी आदि ने कहा कि सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद बाजारों में प्लास्टिक की पतली थैलियां खुलेआम ग्राहकों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.