सीवान, फरवरी 14 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में मिशन मोड में किसानों की फॉमर्र रजिस्ट्री कार्य को पूरा करने का अंतिम दिन 14 फरवरी शनिवार है। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अबतक एक लाख 3 हजार 109 किसानों का फॉमर्र रजिस्ट्री कर लिया गया है। अभियान की समाप्ति के बावजूद कर्मी घर-घर जाकर किसानों का फॉमर्र रजिस्ट्री कार्य जारी रखेंगे। बहरहाल, जिले में प्रशासनिक सख्ती के बावजूद फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं दिख रही है। तय समय सीमा में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य मिशन मोड में पूरा करने में अब प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की उदासीनता खुलकर सामने आने लगी है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन भी सख्त रवैया अपना रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिले में फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति नहीं करने वाले 9 ...