गढ़वा, मार्च 23 -- गढ़वा। भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य मुरारी यादव ने आरोप लगाया है कि जिले के रंका और रमकंडा प्रखंड में व्यापक पैमाने पर अवैध खनन का कार्य प्रशासन की मिलीभगत से धड़ल्ले से चल रहा है। उससे स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया और जिला प्रशासन की मिलीभगत से एनजीटी के नियमों को ताक पर रखकर दोनों प्रखंड में खनन किया जा रहा है। जिला के पदाधिकारियों ने गलत तरीके से खनन कार्य के लिए एनओसी जारी कर दिया है। उसकी वजह से खनन माफिया दिन-रात खनन का कार्य कर रहे हैं। खनन माफियाओं के दबाव में प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इलाके में प्रदूषण बढ़ गया है। गांवों में रहना मुश्किल हो गया है। अवैध ब्लास्टिंग से कई जगह मकानों में दरारे आ गई हैं। भाजपा नेता ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मांग करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.