सहारनपुर, फरवरी 9 -- गांव बरसी में महाशिवरात्रि पर्व पर लगने वाले ऐतिहासिक तीन दिवसीय मेले के आयोजन को लेकर बने विवाद के बीच एसडीएम सुरेंद्र कुमार वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी। गांव में परंपरा रही है कि ग्राम प्रधान के नेतृत्व में मेले का आयोजन होता है और वहीं शिव मंदिर समिति का अध्यक्ष रहता है। इस बार ग्राम प्रधान ने प्रशासन की देखरेख में मेला कराने के लिए एक नई समिति गठित की, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। उनका आरोप है कि समिति में केवल प्रधान पक्ष के लोगों को शामिल किया गया है, जिससे पुरानी परंपरा टूट रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद एसडीएम ने निर्णय लिया कि मेला प्रशासन की देखरेख में कराया जाएगा। दुकान नीलामी की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी और पार्किंग का ठ...