सहरसा, जनवरी 13 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के सिमरीबख्तियारपुर सोनवर्षा कचहरी मुख्य मार्ग पर स्थित रेड लाइट एरिया में सालों साल से जिस्मफरोशी का कारोबार चल रहा है। सात जनवरी को हुई कार्रवाई के बाद एक बार फिर से रेड लाइट एरिया बंद करने की मांग उठने लगी है। खिरियाही से परिवर्तन नगर और परिवर्तन नगर से नाम बदलकर भारतीय नगर हो गया लेकिन यहां की सुरत नहीं बदल सकी।अंधेरा होने के बाद तो इस रास्ते से होकर सभ्य लोगों का गुजरना मुश्किल रहता ही है। लेकिन दिन में भी आवाजाही करने वाले लोगों साथ यही स्थिति रहती है।कई बार इस रास्ते होकर गुजरने वाले लोगों साथ मारपीट व छिनतई की घटना तक हो चुकी है।भारतीय नगर में कई बार नाबालिग लड़कियों की खरीद बिक्री, वेश्यावृत्ति, सड़क से गुजरने वाले लोगों साथ छिनतई की घटना के बाद पुलिस विभाग की छापेमारी हो चुकी है।पुलिस...