गंगापार, जनवरी 3 -- विकास खण्ड बहरिया क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार को गरीब एवं असहाय लोगों को प्रशासन की ओर से कंबल वितरण किया गया। जिसमें पुरुष एवं महिलाओं को मिला कर कुल 50 लोगों को ग्राम प्रधान शिवकली बिन्द के मौजूदगी में लेखपाल अनंत कुमार सिंह द्वारा दिया गया। कंबल पाकर बुजुर्गो के खिले चेहरे। ग्रामीण लोगों ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में सरकार द्वारा वितरित किए गए कंबल से असहाय लोगों को भारी राहत मिलेगी। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव के साथ सुरेन्द्र बिन्द प्रधान प्रतिनिधि, रामपूजन पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...