बदायूं, मार्च 25 -- बाइक सवार रिंकू की सांड़ से टकराने से मौत हो गई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन भाइयों में सबसे बड़े रिंकू न सिर्फ पिता के साथ खेती में मदद करता थे, बल्कि क्लिनिक भी चलाता थे। जिससे घर का खर्च चलता था। गांव के लोगों ने बताया कि गांव के सबसे मेहनती और जिम्मेदार युवक रिंकू की मौत से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है। रिंकू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पिता सत्यपाल के साथ खेतों में काम करता था। खेती से गुजारा न चलने पर उसने क्लिनिक भी खोल लिया था, जिससे घर में थोड़ी राहत थी। अब रिंकू की मौत से परिवार की इस आर्थिक मजबूती की डोर टूट चुकी है। बूढ़े पिता की आंखों में आंसू हैं, और छोटे भाइयों के चेहरे पर भविष्य की चिंता बनी हुई है। घर का बड़ा बेटा होने के नाते रिंकू ही परिवार की रीढ़ था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.