बरेली, दिसम्बर 24 -- आंवला। भाकियू भानु गुट के बैनर तले मंगलवार को किसानों ने जनसमस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन अफसरों को सौंपा। ज्ञापन में ग्राम समाज, बंजर भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जे, सरकारी जमीनों पर बिना नक्शा पास कराए कॉलोनियां और होटल बनाने, लेखपालों द्वारा की जा रही धन उगाही, सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार, क्षेत्र में मानक विहीन चल रहे अस्पताल और डायग्नोस्टिक सेंटर, गांवों में जलभराव, टूटी सड़कें और श्मशान घाट तक जाने के लिए रास्तों के न होने की समस्याएं उठाई। जिला अध्यक्ष रमेश पाल, तहसील अध्यक्ष नत्थूलाल कश्यप, जगदीश, मोतीराम, हरिशंकर, सुनील, रामदास, संजीव पाल, बुद्ध पाल, उमेश, बांकेलाल, लीलाधर, हेमवीर, भगवान दास, श्यामलाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन...