रिषिकेष, जनवरी 3 -- राष्ट्रीय पर्व और राज्य स्थापना दिवस पर प्रशासन की ओर से जारी निमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं होने पर राज्य आंदोलनकारियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विशेष अवसरों पर दिए जाने वाले निमंत्रण पत्र को व्यक्तिगत रूप से राज्य आंदोलनकारियों को देने की मांग की। शनिवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी परिषद द्वारा तहसील में एसडीएम ऋषिकेश योगेश मेहरा को ज्ञापन दिया गया। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि बीते माह प्रशासन द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए राज्य आंदोलनकारियों को निमंत्रण नहीं पहुंच पाया। कहा कि आंदोलनकारी को राष्ट्रीय पर्व और राज्य स्थापना दिवस पर प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले निमंत्रण पत्र प्राप्त नहीं होते हैं, जिसके कारण वे राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.