श्रावस्ती, जून 18 -- जमुनहा, गिरंटबाजार, संवाददाता। इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे मदरसों के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई जारी है। बुधवार को जमुनहा क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में सरकारी जमीनों पर चल रहे तीन अवैध मदरसों को बुलडोजर लगाकर जमींदोज कर दिया गया। इससे पहले मदरसा संचालकों को नोटिस देकर भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए थे। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फत्तेपुर बनगई में गाटा संख्या 1039 व 1041 की भूमि राजस्व अभिलेख में परती भूमि के रूप में दर्ज है। इस सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर कई सालों से मदरसा इस्लामिया अरबिया अवारुल उलूम का संचालन किया जा रहा था। अभियान के तहत मदरसे व उसकी भूमि की जांच की गई तो यह मदरसा सरकारी भूमि में काबिज पाया गया। प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करते हुए संचालक को सरकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.