अररिया, फरवरी 15 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास शनिवार को चिकित्सक दीपक के साथ घटित घटना को लेकर उत्पन्न स्थिति के समाधान के उद्देश्य से पटना से सीधे फारबिसगंज पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले विभिन्न चिकित्सकों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टर अजय कुमार, डॉ अतहर, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. जी.एन. चौपाल, डॉ. आनंद सहित अन्य चिकित्सकों से घटना के हर पहलू पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि पिछले दो दिनों से उत्पन्न गतिरोध के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मामले को जल्द सुलझाना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योग्य और ईमानदार डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, वहीं फर्जीवाड़े पर रोक लगाना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने प्रशासन और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.