बरेली, सितम्बर 8 -- डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश-2047 के विषय पर आठ और नौ सितंबर को जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने रविवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। अभियान में कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन सरक्षण, औद्योगिक विकास आईटी एवं इमर्जिंग प्रौद्योगिक, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा एवं सुशासन के बारे में छात्र, शिक्षक, व्यवसायी, उद्यमी, कृषक, स्वयं संगठन, श्रमिक संगठन, आम जनमानस आदि को बताया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.