मैनपुरी, जनवरी 13 -- शहर में प्रशासनिक हस्तक्षेप न होने के कारण अतिक्रमण बेलगाम हो गया है। दुकानदारों ने फुटपाथ को घेरकर व्यवस्था को जटिल बना दिया है। जिसके परिणामस्वरूप शहर के अधिकांश इलाके जाम से जूझते रहते हैं। अगर प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई करता तो आए दिन नगरवासियों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ता। शहर की ईशन नदी तिराहे से लेकर जिला अस्पताल तक अतिक्रमणकारी सड़कों पर हावी हो गए हैं। जिससे जिला अस्पताल गेट व रागिनी नर्सिंग होम के पास बड़ा जाम लगा रहता है। इधर क्रिश्चियन तिराहा, डाकखाना तिराहा जाम के प्रमुख केंद्र बन गए हैं। वहां बेलगाम ई-रिक्शा वाले सवारियां लेने के चक्कर में जमावाड़ा लगाए रहते हैं। जिससे वहां पूरे दिन जाम के हालात बने रहते हैं। हालांकि वहां सुरक्षा को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहता है, लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.