सीतामढ़ी, दिसम्बर 15 -- सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा आम चुनाव शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न होने पर शुक्रवार को स्थानीय सर्किट हाउस में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी सह डीएम रिची पांडेय ने की। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने वाले सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में सभी निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष शामिल रहे। इसके अलावा निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भी सम्मान...