जहानाबाद, फरवरी 8 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। मधुबन में हुए सड़क दुर्घटना के बाद भाकपा माले नेता रविंद्र यादव ने जिला प्रशासन को दोषी ठहराया है। घटना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र यादव ने कहा कि यह घटना जिला प्रशासन की उदासीनता एवं लापावही के कारण घटना घटी है। जिला प्रशासन को पूर्व में ही पता था कि मधुबन में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। जिसके बाद किसी तरह की व्यवस्था नहीं की। एक निश्चित समय पर कार्यक्रम समाप्त किया गया था जिसके बाद लोगों को घर जाने में जल्दबाजी दिखने लगी। अगर जिला प्रशासन इसको लेकर सजग होता तो बड़ी गाड़ियों को कुछ समय के लिए रोककर इन छोटी गाड़ियों को सड़क से पास कर दिया जाता तो शायद यह घटना नहीं घटती। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छोटी गाड़ियों के साथ बड़ी गाड़ियां भी सरपट रोड पर दौड़ती रही जिसका परिणाम यह रहा कि घटना ...