बोकारो, फरवरी 5 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया प्रखंड अंतर्गत बड़की पुन्नू पंचायत में जंगली हाथी के हमले में तीन वृद्ध ग्रामीणों की दर्दनाक मृत्यु होना अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक और पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली घटना है। यह केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही और वन्यजीव प्रबंधन की गंभीर विफलता का परिणाम है। उक्त बातें गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने हिन्दुस्तान के साथ बात करते हुए कही। कहा कि ग्रामीणों का आक्रोश पूरी तरह जायज़ है, और जब तक विभागीय अधिकारियों द्वारा ठोस निर्णय, स्पष्ट नीति और ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक स्थिति पर कोई अंतिम निर्णय संभव नहीं है। पूर्व विधायक ने प्रशासन और वन विभाग से स्पष्ट मांग है कि पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा, क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था, और जंग...