दरभंगा, नवम्बर 22 -- दरभंगा। जिले के प्रसिद्ध मां श्यामा मंदिर के सामने प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित स्टॉक रूम में शुक्रवार की सुबह आग लग गई। अगलगी की सूचना पर वहां अफरातफरी मच गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक स्टॉक रूम के एक भाग में रखी कई साड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। उक्त साड़ियां मां श्यामा को चढ़ाने के बाद वहां रखी गई थीं। स्टॉक रूम में साड़ी व चुनरी के अलावा न्यास समिति के महत्वपूर्ण कागजात एवं अन्य सामान भी थे। हालांकि अगलगी की इस घटना में सभी महत्वपूर्ण कागजात पूरी तरह सुरक्षित हैं। ज्ञात हो कि मंदिर में दो दिन पहले ही वार्षिक नवाह यज्ञ का समापन हुआ था। इसमें बड़ी मात्रा में आय-व्यय की राशि का हिसाब-किताब रहता है। इस कारण मंदिर में आग लगने की सूचना पर सोशल मीडिया में तरह-तरह की बातें चलने लगी। हालांकि सभी कागजात के पूरी तरह सुरक...