संभल, फरवरी 7 -- प्रशासनिक न्यायमूर्ति, संभल अरुण कुमार सिंह देशवाल ने शुक्रवार को जिला न्यायालय में गवाहों के बयान रिकॉर्ड करने के लिए ट्रांसक्रिप्शन आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उनके द्वारा कम्प्यूटरीकृत कॉपिंग सेन्टर एवं पोस्ट ऑफिस का भी लोकार्पण किया गया। अब जनपद उत्तर प्रदेश का प्रथम जिला बन गया, जहां न्यायिक कार्यवाही में इस आधुनिक एआई तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इससे न्यायालयों में गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी तथा समय की भी बचत होगी। प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह अभिनव एवं सराहनीय प्रयास न्यायिक व्यवस्था को त्वरित, तकनीकी रूप से सशक्त एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इसके बाद प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने जनपद न्यायालय का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.