मधेपुरा, फरवरी 15 -- सिंहेश्वर, निज संवाददाता। उत्तर बिहार का प्रसिद्ध भोलेनाथ की नगरी सिंहेश्वर में रविवार से महाशिवरात्रि मेला शुरू हो जाएगा। प्रशासनिक नियंत्रण में एक महीने तक चलने वाले महाशिवरात्रि मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है। मेले का उद्घाटन सुबह 11 बजे नौ कुंवारी कन्याओं के द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन मौके पर डीएम और एसपी सहित जिले के आला अधिकारी और गण्यमान मौजूद रहेंगे। महाशिवरात्रि को लेकर सिंहेश्वर मंदिर सज धज कर तैयार है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...