सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में बुधवार को एआई कर्मशक्ति कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक उपयोग से परिचित कराना व प्रशासनिक कार्यों में तकनीक के प्रभावी, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रयोग को बढ़ावा देना रहा। मुख्य वक्ता कुलसचिव डॉ.अश्वनी कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में एआई प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ बनाने का प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि पत्र लेखन, रिपोर्ट तैयार करना, डेटा विश्लेषण, अभिलेख संधारण, अनुवाद और फाइल प्रबंधन जैसे दैनिक कार्यालयीन कार्यों में एआई का सुव्यवस्थित उपयोग कार्य की गुणवत्ता और गति दोनों को बेहतर बना सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.