रुडकी, जून 20 -- शुक्रवार को प्रशासन की टीम को छापुर शेर अफगानपुर गांव में कुछ ग्रामीणों की ओर से भूमि पर अवैध कब्जा करते हुए निर्माण कार्य शुरू करने की जानकारी मिली। इसमें उप जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने टीम के साथ गांव पहुंचकर अवैध निर्माण को बंद कराया। साथ ही निर्माण कर्ताओं को भी चेतावनी भी दी कि यदि दोबारा निर्माण किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.