गया, जनवरी 3 -- गया जिले में खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं। यूरिया और डीएपी सरकारी दाम से अधिक दाम में बिक रही है। खाद की ऊंचे दामों पर बिक्री से परेशान किसान आवाज उठाने को मजबूर हो रहे हैं। डीएम और जिला कृषि विभाग से शिकायत की गई है। बावजूद इस समस्या से किसानों को निजात नहीं मिल पा रही है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों की शिकायत है कि मनमानी कीमत पर खाद की बिक्री की जा रही है। दुकानदार खाद को रोककर कृत्रिम कमी पैदा कर रहे हैं। ताकि अधिक कीमत पर बेची जा सके। किसानों की मांग है कि उचित मूल्य पर तुरंत खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, दुकानों पर स्टॉक की नियमित जांच हो और कालाबाजारी पर सख्त रोक लगायी जाए। जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि जिले में खाद की कमी नहीं है। कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जांच और कार्रवाई की जा रही है...