जहानाबाद, जनवरी 6 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और सामाजिक कार्यों में सहयोग प्रदान करने वाले बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड के स्वयं सेवकों को मंगलवार को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिला विकास पदाधिकारी स्मृति के द्वारा आयोजित समारोह में डीडीसी डॉ. प्रीति ने स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डीडीसी ने कहा कि आपदा प्रबंधन हो या सामाजिक जागरूकता, स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने सदैव अपनी कर्मठता का परिचय दिया है। उनका यह समर्पण अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान का य...