कोडरमा, जून 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य में हो रही लगातार भारी बारिश के मद्देनज़र कोडरमा जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी हाई अलर्ट को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को वृन्दाहा जलप्रपात क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि जलस्तर में तीव्र वृद्धि देखी जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों और पर्यटकों को चेतावनी जारी की है कि वे फिलहाल वृन्दाहा जलप्रपात क्षेत्र की ओर न जाएं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्पष्ट सूचना पट्ट (साइनबोर्ड) लगाए जाएं, जिससे लोगों को संभावित खतरे की जानकारी मिल सके। पर्यटन विभाग को दिए विशेष निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.