रांची, फरवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में विभिन्न प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शनिवार को विद्यार्थियों ने प्राचार्य का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अबुआ अधिकार मंच के बैनर तले आयोजित यह विरोध प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मंच के कॉलेज इकाई अध्यक्ष विशाल कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कॉलेज में विगत पांच वर्षों से कार्यरत डॉ. प्रकाश कुमार ने अब तक एक भी कक्षा नहीं ली है। वहीं, कंप्यूटर ऑपरेटर पुनीत कुमार पिछले छह महीनों से कार्य से अनुपस्थित हैं। आरोप है कि इन मामलों पर पूर्व में कई बार कॉलेज प्रशासन को सूचित किया गया और आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई, लेकिन प्रशासन द्वारा केवल आश्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.