रुद्रपुर, नवम्बर 24 -- रुद्रपुर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों और शिक्षा कर्मियों ने प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर सिंह भैसोड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 22 नवंबर को कार हादसे में भैसोड़ा का निधन हो गया था। शोक सभा में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भंडारी, जिलाध्यक्ष अमरदीप सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.