संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के लिए शनिवार को जनपद के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनपद न्यायालय सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश-पॉस्को/नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम ने की। उन्होंने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलक्ट्रेट से प्रभारी अधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पुलिस विभाग से अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.