मेरठ, फरवरी 1 -- हस्तिनापुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को कस्बे में बनाए गए विभिन्न पोलिंग बूथों पर प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ई सत्य प्रकाश ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एडीएम ई ने बूथों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा संशोधन कार्य की स्थिति के बारे में विस्तार से पूछताछ की। एडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और सभी कार्य पारदर्शिता व समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं। एडीएम ई सत्य प्रकाश ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभिय...