अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के सभी जिलों में सड़क, बिजली, पानी सहित अन्य बुनियादी कार्यों पर खर्च करने के लिए मिले 132 करोड़ रूपए की धनराशि 65 जनपद खर्च नहीं कर पाए। महज 10 जिलों में ही यह धनराशि शत-प्रतिशत खर्च हो सकी। वहीं 13 जिले ऐसे हैं, जहां इस बजट की एक पाई भी खर्च नहीं हो सकी। अब वित्तीय वर्ष समाप्ति तक तीन माह में शेष धनराशि खर्च करनी होगी। इस संबंध में नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने सभी डीएम को निर्देश जारी किए हैं। यूपी में क्रिटिकल गैप्स का मतलब महत्वपूर्ण कमियों को पूरा करने के लिए एक योजना है। जिसके तहत जिलों की स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और विकास कार्यों में आ रही रुकावटों (जैसे बुनियादी ढांचे, पानी, शिक्षा आदि में कमी) को दूर करने के लिए सरकार फंड मुहैया कराती है, ताकि विकास के कार्यों म...