दरभंगा, जुलाई 1 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रभारी प्रशाखा पदाधिकारी (लेखा) मिथिलेश कुमार लाल सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। प्रभारी कुलपति प्रो. दिलीप कुमार झा के नेतृत्व में उन्हें कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। पीआरओ निशिकांत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर डॉ. शिवलोचन झा, डॉ. सुनील कुमार झा, डॉ. नवीन कुमार झा, डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. अनिल कुमार झा, डॉ. रविन्द्र कुमार मिश्र, कुंदन भारद्वाज, शम्भूनाथ झा, रंजीत ठाकुर, सूरज कुमार झा, अभिषेक कुमार, अभिमन्यु कुमार, स्मृति कुमारी, डॉ. दिनेश कुमार झा, डॉ. राम सेवक झा समेत कई कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...