नवादा, जनवरी 20 -- गोविंदपुर, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के गोविंदपुर अस्पताल से सटे एक बंद घर से लाखों रुपये के गहने और नगदी की चोरी कर ली गई। गृहस्वामी स्व. डॉ. हरि प्रसाद के पुत्र संतोष कुमार पटना में गृह विभाग में प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके घर से करीब दो लाख रुपये के गहने और दस हजार रुपये नगद की चोरी की गई है। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर गृहस्वामी अपने पैतृक घर पहुंचे और थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आशंका जताई है कि शुक्रवार या शनिवार को ही घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि उनके घर में एक शिक्षिका विमला देवी किराए पर रहती हैं। वह शुक्रवार को अपने घर नालंदा जिले के चंडी गांव चली गई थी। वह प्रखंड के प्लस टू विद्यालय माधोपुर की शिक्षिका हैं। उनके गांव चले जाने के बाद घर खाली था। इसी बीच चोरों ने घटना क...