पटना, जनवरी 27 -- उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्य में लापरवाही पर प्रशाखा पदाधिकारी तथा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता बरतने वाले या अराजकता उत्पन्न करने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक कार्यपालक पदाधिकारी की संचिका ससमय उपस्थापित नहीं करने के आरोप में प्रशाखा पदाधिकारी तथा सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को निलंबित किया गया है। दरअसल, विभागीय समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई थी कि कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक के विभाग में योगदान नहीं करने के कारण संचिका भेजने में देरी हुई। कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन्होंने इन्हें निलंबित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...