उरई, नवम्बर 15 -- कोंच। संवाददाता पिछले दिनों अंडा गांव में जलभराव को लेकर गांव के बाशिंदों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन करने की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। एसडीएम ज्योति सिंह के हस्तक्षेप से ब्लाक कर्मियों को आगे आकर इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए गांव में नाले की खुदाई और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना पड़ा। उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह सरकारी अमले को लेकर अंडा गांव पहुंचीं और वहां जलभराव समस्या को लेकर किए जा रहे काम को परखा। एसडीएम की मौजूदगी में जेवीसी मशीन से नाले की खुदाई कराई गई। और पानी निकासी का रास्ता बनवा दिया। एसडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि नाले की खुदाई कार्य को पूरा करने के बाद पक्के नाले का निर्माण किया जाएगा। और गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कर ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.