नवादा, दिसम्बर 11 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रशांत हत्याकांड मामले में पुलिस बेहद गंभीर है। हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपितों की संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। इसके लिए तात्कालिक तैयारियां शुरू कर दी गयी है। नगर थाने की पुलिस द्वारा फरार आरोपितों की संपत्ति कुर्की-जब्ती के लिए स्थानीय कोर्ट में अर्जी दी गयी है। कोर्ट से आदेश मिलते ही पुलिस आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर देगी। नवादा पुलिस द्वारा यह कदम तब उठाया है जब इस मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तारी के डर से नवादा से पलायन कर चुके हैं। इनमें से कुछ आरोपित तो राज्य से बाहर भाग गये हैं। ऐस में पुलिस ने दबिश बनाने के लिए उनकी संपत्ति कुर्क करने की योजना तैयार की है। सब कुछ सही तरीके से हुआ तो पुलिस की योजना है कि एक हफ्ते के भीतर संपत्ति कुर्क कर ली जाए। बता दें कि...