गाज़ियाबाद, अप्रैल 30 -- गाजियाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी और उनकी पत्नी पूर्व विधायक हेमलता चौधरी को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद की आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है। चैयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया कि पिछले तीन वर्ष से गौवंश को हरा चारा सेवा खिलाने की सेवा की जा रही है। इस सेवा को रेड क्रॉस के तीन सदस्य मिलकर कर रहे हैं। इस सेवा से प्रभावित होकर भाजपा नेता प्रशांत चौधरी और उनकी पत्नी हेमलता चौधरी ने परिवार के साथ अक्षय तृतीया पर नंदी को हरा चारा खिलाकर सेवा की। इससे प्रभावित होकर उन्हें रेड क्रॉस से जोड़ा गया। ताकि राजनैतिक लोगों के संस्था से जुड़ने से रेडक्रॉस का भी चतुर्मुखी विकास हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.