पटना, सितम्बर 13 -- बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद संजय जायसवाल का झगड़ा बढ़ता जा रहा है। अब भाजपा सांसद ने पीके पर शराब कंपनियों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। साथ ही जायसवाल ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीके को वोट काटने के लिए बिहार भेजा है। पटना स्थित भाजपा दफ्तर में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए जायसवाल ने कहा कि प्रशांत किशोर दो नंबर का पैसा ले रहे हैं। वे क्या स्ट्रेटजी बनाएंगे। वे सिर्फ वोट काटने वाले हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पीके पहले ही दिन से धोखा दे रहे हैं। उन्होंने अपनी जन सुराज पार्टी का गठन भी झूठ के आधार पर किया। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने जनता से बोला बड़ा झूठ, जन सुराज चीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.