पटना, नवम्बर 4 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से कांग्रेस और फिर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तक पहुंचे सांसद और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की कुम्हरार सीट से जन सुराज पार्टी (जेएसपी) के उम्मीदवार और गणित (मैथ) के मशहूर शिक्षक प्रोफेसर कृष्ण चंद्र सिन्हा उर्फ प्रो केसी सिन्हा का खुला समर्थन कर दिया है। भाजपा के टिकट में अपने लोगों (कायस्थ) के साथ अन्याय की बात करते हुए ममता बनर्जी की टीएमसी से आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रशांत किशोर की भी तारीफ की है। कुम्हरार से भाजपा ने पांच बार के लगातार विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काटकर संजय गुप्ता को टिकट दिया है। महागठबंंधन से कांग्रेस के इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर कल तीन ट्वीट किया है...