नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- क्या बिहार चुनाव में एक नया गठबंधन भी देखने को मिल सकता है? ऐसे कयास अचानक ही शुरू हो गए हैं क्योंकि चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर सहज नहीं हैं। इस बीच चर्चा है कि चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन हो सकता है। चिराग की लोक जनशक्ति पार्टी के सूत्रों के हवाले से एनडीटीवी की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। प्रशांत किशोर पहली बार चुनावी राजनीति में उतरे हैं और उन्हें भी एक ऐसे दल से गठबंधन की तलाश है, जिसका एक स्थिर और मजबूत वोटबैंक हो। वहीं बिहार और युवा फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग को भी पीके में उम्मीदें दिख रही हैं। खबर है कि चिराग पासवान ने भाजपा से 40 सीटों की मांग रख दी है। वहीं भाजपा सिर्फ 25 सीटों को देने पर ही राजी है। बीते साल हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए चिराग पासवान ने यह म...