पटना, जुलाई 28 -- बिहार भाजपा के कार्य समिति सदस्य कृष्ण सिंह कल्लू ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के खिलाफ गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोप है कि प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया। वे भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को भी अपमानित करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। कृष्ण सिंह ने शिकायत में लिखा है कि ऐसा कर प्रशांत किशोर भाजपा और इसके नेताओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि एक मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान प्रशांत किशोर ने भाजपा नेता और राज्य अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लेकर गलत बयान दिया। उन्होने कहा था कि सम्राट चौधरी केवल सातवीं पास हैं और उनका असली नाम राकेश कुमार था, जिसे बदलकर सम्राट चौधरी रखा गया है। यह भी पढ़ें- चिराग को सीएम फेस बनाएं प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.