हमीरपुर, जनवरी 2 -- राठ। दृढोमर वेलफेयर सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी चुनी गई। जिसमें प्रशांत गुप्ता राष्ट्रवादी को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी की घोषणा होते ही समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया है। चौपरा रोड स्थित विवाह पैलेस में शुक्रवार को दृढोमर वेलफेयर सोसाइटी की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रशांत गुप्ता राष्ट्रवादी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि धीरेंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष, बृजेंद्र गुप्ता महामंत्री, अरविंद गुप्ता कोषाध्यक्ष, उमेश गुप्ता मंत्री, रोहित गुप्ता व अंकुर गुप्ता मीडिया प्रभारी और कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र गुप्ता को चुना गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा होते ही समिति के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और कार्यकारिणी सदस्यों का फूल माला पहनकर स्वागत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता राष्ट्रवादी ने सोसाइटी द्वारा ...